देवघर, अगस्त 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जुलाई 2026 सत्र में नामांकन एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। इससे एएस कॉलेज देवघर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र से जुड़े विद्यार्थियों को भी नामांकन एवं पुनः पंजीकरण के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेगा। इग्नू द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों में नामांकन करा सकते हैं। वहीं जुलाई 2026 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया भी 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से की जा सकती है। इग्नू के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- इग्नू में दाखिले को 31 तक करें आवेदन वि...