इग्नू में जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण शुरू
विकासनगर, मई 27 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के डाकपत्थर एलएससी अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. दीप्ति बगवाड़ी ने बताया कि इच्छुक शिक्षार्थी इग्नू की ओर से संचालित विभिन्न ऑनलाइन एवं ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। नए प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्टूडेंट सर्विसेज के एडमिशन सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.