इग्नू में जुलाई सत्र के लिए पुनः पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र सीजीएन पीजी कॉलेज में जुलाई सत्र के लिए रि-रजिस्ट्रेशन (अगली कक्षा में प्रवेश) प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट IGNOU Samarth Admission Portal पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इग्नू एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जहां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने ज्ञान एवं कौशल का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक एवं परास्नातक स्तर के वर्तमान में पंजीकृत ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड के विद्यार्थियों के लिए अगले सेमेस्टर एवं वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.