देवघर, जुलाई 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में जुलाई 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 तक कर दी गई है। इसमें अध्ययन सामग्री के सॉफ्ट कॉपी का विकल्प लेने वाले अभ्यर्थियों को नामांकन में 15 प्रतिशत का छूट दी जाती है। एससी /एसटी अभ्यर्थियों के लिए बीएएम, बीकॉम एवं बीएससीएम में निःशुल्क नामांकन का प्रावधान है। इस बात की जानकारी देते हुए इग्नू के क्षेत्रीय निर्देशक (प्र.)अरविन्द मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संप्रति इग्नू विश्व की सबसे बड़ी मुक्त विश्वविद्यालय है। यह भी पढ़ें- इग्नू अध्ययन केंद्र में बढ़ाई गई नामांकन की तिथि जिसे एनआईआरएफ रैकिंग में प्रथम स्था...