रामपुर, अगस्त 18 -- ​रामपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2026 सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र, राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समन्वयक डॉ. सोमेन्द्र सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक (बीए, बीकॉम, बीबीए), स्नातकोत्तर (एमए, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू) के साथ विभिन्न डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए इग्नू समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को क्षेत्रीय केंद्र 39 नोएडा तथा अध्ययन केंद्र 27127 रामपुर का चयन करना होगा। ​उन्होंने बताया कि रामपुर केंद्र पर दिसंबर व जून माह की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे परीक्षार्थियों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- इग्नू नामांकन की अंतिम...