देहरादून, दिसम्बर 22 -- देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 व पुनः पंजीकरण के लिए 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इच्छुक शिक्षार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एवं ओडीएल कार्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए डीईबी आईडी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए शिक्षार्थी नजदीकी अध्ययन केंद्र या इग्नू की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...