इग्नू में जनवरी-2026 सत्र के नामांकन की तिथि बढ़ी
जमशेदपुर, मार्च 18 -- इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में सत्र जनवरी-2026 के लिए नामांकन की तिथि बढ़ाकर 30 मार्च तक कर दी गई है। यह तिथि विस्तार री-रजिस्ट्रेशन के अभ्यर्थियों के लिए भी लागू है। अब अभ्यर्थी 30 मार्च तक नामांकन या री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इग्नू में सेमेस्टर बेस्ड प्रोग्राम को छोड़कर सभी कार्यक्रमों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। यह जानकारी करीम सिटी कॉलेज, साकची में चलने वाले इग्नू के अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. फिरोज इब्राहिमी ने दी है। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की सुविधा या सहायता की आवश्यकता हो, वे केंद्र से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.