कानपुर, अप्रैल 4 -- पुखरायां। रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के कोर्स में जनवरी 2026 सत्र की चल रही प्रवेश प्रक्रिया को 10 अप्रैल 2026 तक विश्वविद्यालय द्वारा विस्तारित की गई। राम स्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने बताया कि, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्र के माध्यम से जानकारी होने पर सेमेस्टर, प्रमाण पत्र एवं मेरिट आधारित कोर्स को छोड़कर अन्य सभी कार्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि को 10 अप्रैल 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है। इग्नू के बहुविषयक स्नातक कोर्स, जिसमें कला वाणिज्य एवं विज्ञान तथा परास्नातक कोर्स में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा अर्जित कर सकते हैं। वहीं पर निद...