इग्नू पिथौरागढ़ अध्ययन केन्द्र में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
पिथौरागढ़, अगस्त 2 -- सतीश, पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी विभिन्न प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एलएसएम कैंपस में इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. गरिमा पुनेठा ने बताया कि केंद्र में प्रमाणपत्र और डिप्लोमा कार्यक्रमों के साथ कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। स्नातकोत्तर डिप्लोमा स्तर पर पोषण व स्वास्थ्य शिक्षा, पर्यटन अध्ययन, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, पत्रकारिता व जनसंचार और पर्यावरण प्रबंधन जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए और पर्यटन अध्ययन सहित कई बहुविषयक कार्यक्रमों में प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.