इग्नू परीक्षा केंद्र का क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण
बलिया, जून 8 -- बलिया। सतीश चंद्र पीजी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र का सोमवार को इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. श्रवण कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ पांडेय ने परीक्षा शेड्यूल के अनुसार प्रश्न पत्रों के रख रखाव, नकल मुक्त परीक्षा के लिए प्रबंधन, ऑनलाइन प्रश्नपत्र प्रबंधन एवं गोपनीयता आदि जांच की और परीक्षा के आयोजन पर संतोष व्यक्त किया। क्षेत्रीय निदेशक को केंद्र समन्वयक प्रो. मान सिंह ने परीक्षा आयोजन एवं प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र बलिया मे स्नातक, परास्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा स्तर के लगभग 25 कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें जुलाई 2026 सत्र में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.