देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि व कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार प्रो. रमाकांत पांडेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपाधिधारकों को उपाधि प्रदान की गई। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान इग्नू के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...