इग्नू ने 3.24 लाख विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की
नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को देशभर के 3.24 लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। डिग्री पाने वालों में 56 फीसदी महिलाएं हैं। यह आयोजन इग्नू के मुख्यालय के अलावा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुआ। मुख्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति ने मेधावी विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री और स्वर्ण पदक प्रदान करते हुए इग्नू की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इग्नू ने देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाकर सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।समारोह के दौरान 17 'स्वयं प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.