रांची, जून 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जलवायु परिवर्तन की बढ़ती वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) क्लाइमेट चेंज पाठ्यक्रम शुरू किया है। इसके साथ ही इग्नू भारत का पहला मुक्त विश्वविद्यालय बन गया है जिसने इस विषय में स्नातकोत्तर स्तर का विशेष कार्यक्रम प्रारंभ किया है। जलवायु परिवर्तन वर्तमान समय की सबसे गंभीर वैश्विक चुनौतियों में से एक है, जिसका प्रभाव पारिस्थितिकी तंत्र, अर्थव्यवस्था और मानव जीवन पर लगातार बढ़ रहा है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने यह बहु-विषयक (मल्टी-डिसिप्लिनरी) पाठ्यक्रम तैयार किया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जलवायु विज्ञान, जलवायु जोखिम, अनुकूलन व शमन रणनीतियों, पर्यावरणीय शासन और सतत विकास जैसे विषयों की गहन...