नोएडा, मई 28 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने तीन जून से शुरू होने वाली टर्म एंड परीक्षा के पांच परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते यह निर्णय लिया गया है। जारी नोटिस के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद, रामपुर और बुलंदशहर के परीक्षा केंद्र प्रभावित हुए हैं। सेक्टर-39 स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के परीक्षार्थियों की परीक्षा अब ग्रेटर नोएडा के इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में होगी। वहीं, केएम मायावती गर्ल्स पीजी कॉलेज बादलपुर के छात्रों का केंद्र एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद बनाया गया है। इसके अलावा लाजपत राय पीजी कॉलेज साहिबाबाद के छात्रों को इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। यह भी पढ़ें- टीजीटी परीक्षा के लिए राज्य विवि के पेपर की तारीख बदली गवर्नमेंट राजा पीजी कॉल...