इग्नू ने किया 31 वें प्रो. जीराम रेड्डी स्मृति व्याख्यान का आयोजन
देवघर, जुलाई 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा गुरुवार को 31 वें प्रो. जी. राम रेड्डी स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका सीधा प्रसारण ज्ञान दर्शन चैनल पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इग्नू के संस्थापक कुलपति एवं भारत के प्रथम मुक्त विश्वविद्यालय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर मुक्त विश्वविद्यालय हैदराबाद के संस्थापक कुलपति प्रो. जी. राम रेड्डी की दूरदर्शी शैक्षिक सोच को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। मौके पर शिक्षक शिक्षा में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की भूमिका तथा भारतीय शिक्षा प्रणाली में हो रहे परिवर्तनकारी बदलावों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा तथा विशिष्ट वक्ता दिशा ग्लोबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. मोहनदास पी. म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.