पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इग्नू के जून 2026 सत्रांत परीक्षा में सम्मिलित होने वाले शिक्षार्थियों के लिए सत्रीय कार्य जमा करने की तिथि विस्तारित कर 30 अप्रैल कर दी गई है। इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सभी शिक्षार्थी अपने असाइनमेंट समय पर जमा कर सकें। उन्होंने शिक्षार्थियों से अपील की है कि वे विस्तारित तिथि का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना सत्रीय कार्य अनिवार्य रूप से जमा करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में असाइनमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे, जिससे परीक्षा में सम्मिलित होने में कठिनाई हो सकती है। क्षेत्रीय निदेशक इग्नू क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.