इग्नू जुलाई 2026 सत्र में फ्रेश एडमिशन की तिथि 13 अक्टूबर तक विस्तारित
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी है। इग्नू सहायता केन्द्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र में फ्रेश एडमिशन की अंतिम तिथि अब 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है। यह विस्तार मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी अधिसूचित कार्यक्रमों के लिए लागू है। हालांकि, सर्टिफिकेट प्रोग्राम और सेमेस्टर बेस्ड प्रोग्राम इस विस्तार के अंतर्गत शामिल नहीं हैं। यह सुविधा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा एवं ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी कार्यक्रमों के शिक्षार्थियों के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए 13 अक्टूबर तक बढ़ाई फ्रेश एडमिशन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.