धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद। इग्नू के विभिन्न कोर्स में नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। एसएसएलएनटी कॉलेज इग्नू स्टडी सेंटर डायेक्टर सह प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी 15 जुलाई है। अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह समय सीमा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के तहत संचालित सभी पात्र पाठ्यक्रमों पर लागू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...