पूर्णिया, मार्च 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र के अंतर्गत सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मार्च कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन करा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है। अभ्यर्थियों के लिए नामांकन से पूर्व अपार आईडी तैयार रखना अनिवार्य है। इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रम रोजगारोन्मुख एवं कौशल-आधारित हैं, जो विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.