देवघर, फरवरी 3 -- इग्नू के स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के जनवरी सत्र में नामांकन जारी है। जिसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तक बढ़ाकर कर दी गयी है। अभ्यर्थियों से प्राप्त सूचना अनुसार कई लोगों को इसके नामांकन प्रविधि तथा कार्यक्रमों की स्पष्टता नहीं हो पाती है, जिसके फलस्वरूप कई आवेदन में कई त्रुटियां पाई जाती है। इसके मद्देनजर इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र देवघर द्वारा पूर्व नामांकन परामर्श आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी गुगल बैठक में दिए गए लिंक द्वारा भाग ले सकते हैं और अपनी जिज्ञासा का निवारण कर सकते हैं। बैठक का लिंक है एचटीटीपीएस://मीट डॉट गूगल डॉट कॉम/आईजेएम-सीजेईएक्स-बीआरजी। इस बात की जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देवघर के क्षेत्रीय निदेश्क (प्र.)अरविंद मनोज कुमार सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.