रांची, जून 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केंद्र, रांची की ओर से शनिवार को क्षेत्रीय केंद्र परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मधुसूदन ट्रस्ट ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में इग्नू के शिक्षार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इग्नू की ओर से हर वर्ष 14 जून को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर, व्याख्यान, वेबिनार व जागरुकता अभियानों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में रक्तदान जैसे मानवीय और पुण्य कार्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- ...