इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण
भदोही, जून 4 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून सत्रांत परीक्षा 2026 के तहत दारुल उलूम हबीबिया रिजविया, गोपीगंज स्थित परीक्षा केंद्र का इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र अधीक्षक सूर्य प्रकाश ने केंद्र के क्रियाकलापों की जानकारी दी। डा. संजय कुमार ने परीक्षा की शुचिता, प्रश्न पत्रों के रखरखाव एवं गोपनीयता समेत संचालन के विभिन्न पहलुओं की सघन जांच की। उन्होंने केंद्र के कार्यों और संचालन पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और छात्र सहयोग सेवाओं को बेहतर बनाने के सतत प्रयास पर जोर दिया। इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक तबस्सुम बानो ने जुलाई 2026 सत्र में कई रोजगारपरक कार्यक्रमों में प्रवेश लिंक खुलने पर खुशी जाहिर की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.