नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- इग्नू के दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा के असाइनमेंट 20 नवंबर तक जमा होंगे नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताइंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2026 की टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट ऑनलाइन जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के छात्र मूल्यांकन प्रभाग की ओर से 28 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, विद्यार्थी 20 नवंबर 2026 तक अपने असाइनमेंट ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।विश्वविद्यालय ने बताया कि असाइनमेंट जमा करने के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (ओएएमएस) शुरू किया गया है। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित पात्र विद्यार्थी अपने इग्नू समर्थ खाते के माध्यम से लॉगइन कर पाठ्यक्रम के अनुसार असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि ब...