इग्नू के जुलाई 2026 सत्र में नामांकन एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक विस्तारित
पूर्णिया, जुलाई 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के अंतर्गत विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में नए नामांकन तथा पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दी गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के माध्यम से नामांकन संबंधी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया इग्नू के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नामांकन से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अपार आईडी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, ऐसे शिक्षार्थी जो अपने कार्यक्रम के द्वितीय अथवा तृतीय वर्ष या सेमेस्टर में पुनः पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.