वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान स्थित दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में कृषि आधारित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। फूड सेफ्टी एवं डेयरी तकनीक जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों की विशेष रुचि देखी जा रही है। केंद्र समन्वयक डॉ. अरविंद ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई अंतिम तिथि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...