पटना, सितम्बर 30 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2026 सत्र में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ और सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। पटना में यह प्रवेश परीक्षा के लिए मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में होगी। पटना केन्द्र से लगभग 36 विषयों में 150 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ई. कृष्णराव ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सीटिंग व्यवस्था प्रदर्शित की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा शुरू...