मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- इग्नू की दिसंबर सत्र की परीक्षाएं सोमवार 1 दिसंबर से प्रारंभ हो रही हैं जो 14 जनवरी 2026 तक हिन्दू कालेज इग्नू अध्ययन केन्द्र पर संचालित होगी। अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. एके. सिंह ने बताया कि इस सत्र की परीक्षा में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक व परास्नातक प्रोग्राम के लगभग 2200 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इग्नू द्वारा नकल विहीन तथा शुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिन्दू कालेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने बताया कि परीक्षार्थी अपने साथ इग्नू द्वारा जारी हॉल टिकट और परिचय पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.