रांची, नवम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2025 सत्रांत परीक्षा 1 दिसंबर से प्रारंभ होकर 14 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। रांची क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हजारीबाग केंद्रीय जेल को भी परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। सभी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://ignou.samarth.edu.in से लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, परीक्षा केंद्र के अंदर लाना सख्त मना है। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित है। परीक्षा केंद्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.