इग्नू की जून सत्रांत परीक्षा एक जून से
रांची, मई 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2026 सत्रांत परीक्षाएं 1 जून से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगी। इस संबंध में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, रांची की ओर से परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। क्षेत्रीय निदेशक शुभकांत मोहंती ने बताया कि रांची क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हजारीबाग केंद्रीय जेल को भी परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। परीक्षा संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इग्नू प्रशासन ने परीक्षार्थियों को सूचित किया है कि वे अपना प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- इग्नू जून सत्रांत परीक्षाएं 1 जून से होंगी इसके लिए परीक्षार्थियों को- https:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.