इग्नू की ओर से 29 मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन
देहरादून, मार्च 27 -- देहरादून। इग्नू की ओर से बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) और पीजीडी आरपीसी कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 29 मार्च को आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड में प्रवेश परीक्षा के लिए दो अध्ययन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून और एम बी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार डिमरी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.