अयोध्या, जून 6 -- अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय केन्द्र में इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) परीक्षा चल रही है। जून सत्रांत परीक्षा 2026 का शनिवार को क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ की अधिकारी डॉ. अनामिका सिन्हा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के अवसर पर केन्द्र अधीक्षक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने डॉ. सिन्हा को केन्द्र पर की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी डॉ. श्रीश अस्थाना, सूरज सिंह व धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इग्नू सत्रांत परीक्षा का क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- महिला...