औरैया, अप्रैल 7 -- औरैया। तिलक महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के तहत 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। यह जानकारी कोर्स समन्वयक डॉ. राजेश कुमार ने दी। मुख्य समारोह नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जबकि क्षेत्रीय केंद्रों पर समानांतर कार्यक्रम हुए। लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित समारोह में स्नातक व परास्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इग्नू को दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय वंचित वर्ग तक शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इस दौरान विभिन्न अध्ययन केंद्रों के समन्वयक व शिक्षाविद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...