गढ़वा, दिसम्बर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) अध्ययन केंद्र में रविवार को सत्र जुलाई 2025 के शिक्षार्थियों की अभिप्रेरणा बैठक आयोजित की गई। मौके पर उपस्थित शिक्षार्थियों को इग्नु और उनके विषय-वस्तु के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि इग्नू का लक्ष्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है। लोगों की परिस्थितियां कैसी भी हो वे अपनी शिक्षा पूरी कर सके। दूरस्थ और मुक्त शिक्षा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को गुणत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इग्नू की स्थापना की गई थी। मौके पर एसपीडी कॉलेज इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रो. अर्जुन प्रसाद ने शिक्षार्थियों के विषय-वस्तु के संबंध में विस्तृत जानकारी रखी। उन्होंने अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.