दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह सात अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शालिनी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसका प्रसारण 56 क्षेत्रीय केद्रों में वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। इग्नू के दरभंगा क्षेत्रीय केंद्र का दीक्षांत समारोह दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...