भदोही, अप्रैल 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली में आयोजित इग्नू के दीक्षांत समारोह में जिले के दो छात्रों को गोल्ड मेडल मिला है। दारुल उलूम हबीबिया रिज्विया गोपीगंज में इग्नू के दो विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिला है। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में स्टडी सेंटर गोपीगंज (48044) के दो विद्यार्थी श्वेता दूबे (समाज शास्त्र) तथा स्वप्निल परिहार (इतिहास) को स्वर्ण पदक से विभूषित किया गया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन तथा दिल्ली के उपराज्यपाल तरन जीत सिंह संधू ने स्वर्ण पदक पहना कर दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया। श्वेता दुबे विकास खंड ज्ञानपुर के भिदिउरा तथा स्वप्निल गोपीगंज नगर निवासी हैं। संस्था के समन्वयक मो. इम्तियाज अंसारी तथा प्रधानाचार्य मौलाना मुख़्तार रिजवी ने दोनों विद्यार्थियों को...