हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के बीच नई दिल्ली स्थित इग्नू मुख्यालय में शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए इस समझौते के तहत भविष्य में कई स्तरों पर काम किया जाएगा। संयुक्त शोध परियोजनाओं, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन होगा। अकादमिक संसाधनों और अध्ययन सामग्री के विकास में आपसी सहयोग भी किया जाएगा। वहीं दोनों संस्थानों के शिक्षकों को एक-दूसरे के अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ लेंगे। छात्रों और शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान इग्नू के कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल, कुलसचिव प्रो. जितेंद्र श्रीवास्तव, यूओयू के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, प्रो. जितेंद्र पाण्डेय, प्र...