मोतिहारी, मई 24 -- मोतिहारी,निप्र। मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में रविवार को अध्ययन केंद्र के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में निदेशक ने कहा कि इग्नू आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आगे बढ़ने का मौका उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नव नामांकित विद्यार्थियों को इग्नू की शैक्षणिक व्यवस्था, अध्ययन पद्धति तथा विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आकाश अवस्थी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इग्नू दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन,...