चंदौली, मई 28 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र 48047 सकलडीहा पीजी कॉलेज में जुलाई सत्र 2026 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। यह जानकारी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर समीम राइन द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है। इग्नू में नियमित विद्यार्थियों के साथ-साथ नौकरीपेशा, गृहिणी तथा अन्य अभ्यर्थियों के लिए भी अध्ययन की विशेष सुविधा उपलब्ध है। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अध्ययन केंद्र पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- एएस कॉलेज देवघर में इग्नू जुलाई सत...