लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- सीजीएन पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी सत्र के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी गई है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी सत्र में ऑनलाइन एवं ओडीएल मोड के तहत स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं परास्नातक डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश और जून सत्रांत परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इग्नू मुक्त, दूरस्थ एवं डिजिटल माध्यम से उच्च शिक्षा प्रदान करने वाला एक अग्रणी केंद्रीय विश्वविद्यालय है। ऐसे अभ्यर्थी जो अपने ज्ञान और कौशल का विकास करना चाहते हैं, वे इग्नू में प्रवेश लेकर अपने करियर को नई दिशा द...