जहानाबाद, दिसम्बर 25 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। एसएस कॉलेज परिसर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र में जनवरी सत्र 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक सुबोध कुमार सुमन ने बताया कि नामांकन लेने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र पर भी नामांकन संबंधी सहायता एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध है, जहां छात्र अपने पाठ्यक्रम चयन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। श्री सुमन ने क्षेत्र के विद...