इग्नू अध्ययन केंद्र पर 87 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, पर्यवेक्षक पहुंचे
मुजफ्फर नगर, जून 4 -- मुजफ्फरनगर भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र पर बुधवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दो पालियों में हुई। विश्वविद्यालय एवं इग्नू के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा को कड़ी निगरानी व पारदर्शी व्यवस्था के साथ संपन्न कराया। इस दौरान पर्यवेक्षक प्रोफेसर ओम दत्त ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा की प्रथम पाली में 16 तथा द्वितीय पाली में 71 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 87 विद्यार्थियों ने अपनी परीक्षा दी।एसडी पीजी कालेज के इग्नू केंद्र की समन्वयक डॉ. रिम्पल पुंडीर ने बताया कि सभी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित की जा रही हैं और इसके लिए केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई हैं। यह भी पढ़ें- जिले के दो केंद्रों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.