इग्नू अध्ययन केंद्र खटीमा में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू
रुद्रपुर, जून 24 -- खटीमा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) के अध्ययन केंद्र खटीमा में ग्रीष्मकालीन सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीए,बीकॉम, बीएससी, बीसीए, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए और एमसीए सहित कई अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश से संबंधित जानकारी, पाठ्यक्रमों के चयन एवं अन्य मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. एफडी राही से मोबाइल नंबर 941017263 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.