इग्नू अध्ययन केंद्र का क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण
लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र सीजीएन पीजी कॉलेज का क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जय प्रकाश वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्ययन केंद्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।डॉ. जय प्रकाश वर्मा ने सत्रीय कार्यों के मूल्यांकन एवं परामर्श सत्रों के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि इग्नू देश का प्रमुख दूरस्थ शिक्षा विश्वविद्यालय है जहां प्रत्येक वर्ष जुलाई और जनवरी सत्र में प्रवेश और दो चरणों में परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम चुनकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- इग्नू के क्षेत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.