दुमका, जुलाई 2 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर से प्राप्त सूचना के आलोक में बुधवार को इग्नू अध्यन केंद्र एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर 87019 के सभी छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन को लेकर तिथि निर्गत कर दी गई है। सत्र जुलाई 2026 के लिए रि- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दी गई है। अब सत्र जुलाई 2026 के लिए रि-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है जो छात्र अब तक रि-रजिस्ट्रेशन नहीं कराएं है। वो निर्धारित तिथि तक रि-रजिस्ट्रेशन करा लेने की निर्देश जारी की गई है। जूलाई सत्र हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी है। बीए सामान्य, बीएस सी सामान्य एवं बीकॉम सामान्य के साथ अंग्रेजी समाजशास्त्र लोक प्रशासन संस्कृत उर्दू राजनीति शास्त्र मनोविज्ञान आदि विषयों में प्रतिष्ठा के साथ स्ना...