जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जून 2026 में होने वाली टर्म एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। यह निर्णय ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन प्रोग्राम के लाखों छात्रों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इग्नू का यह निर्णय छात्रों को अतिरिक्त समय देने के लिए लिया गया है, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपने असाइनमेंट को पूरा कर सकें। कई छात्रों को समय की कमी, तकनीकी दिक्कतों या अन्य कारणों से असाइनमेंट समय पर जमा करने में परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.