अलीगढ़, मार्च 1 -- इगलास, संवाददाता। होली पर्व के दृष्टिगत मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान के तहत कस्बा में मिठाई, किराना और पनीर की दुकानों पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खाद्य सुरक्षा के दृष्टिगत जांच की गई तथा मौके पर सैंपल लिए गए। इस संयुक्त कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार तो कार्रवाई की भनक लगते ही शटर गिराकर नौ दो ग्यारह हो गए। बताते चलें कि आम दिनों के अलावा विशेष त्यौहारों पर दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावट खोरी करने से बाज नहीं आते हैं। इसकी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपलिंग और छापेमारी की कार्रवाई करता है, इसी के तहत शनिवार को एसडीएम पारितोष मिश्रा के निर्देश पर सराय बाजार स्थित श्री राम मिष्ठान भंडार से खोए का सैंपल, राजेंद्र प्रसाद एंड संस से कचरी का तथा चौराहा स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.