हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस, संवाददाता। बीते शनिवार को इगलास अड्डा रेलवे क्रॉसिंग के निकट किसी अज्ञात व्यक्ति ने मथुरा की ओर जा रही बेंगलुरु-लालकुंआ एक्सप्रेस पर प्लास्टिक पाइप को फेंक दिया था। इस मामले में आरपीएफ द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरपीएफ प्रभारी व अन्य कर्मी इगलास अड्डा क्रॉसिंग पर पहुंचे। मौके का मुआयना किया। शनिवार को इगलास अड्डा रेलवे क्रॉसिंग से रात 11 बजे के करीब 05074 मथुरा की ओर बेंगलुरु-लालकुंआ एक्सप्रेस गुजर रही थी। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आधा इंची का प्लास्टिक का पाइप फेंका गया। यह पाइप ट्रेन के अंदर पहुंच गया। मामले की जानकारी पर रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। आरपीएफ ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को आरपीएफ प्रभारी रणजीत यादव मय स्टाफ के इगलास अड्डा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.