इक्फाई विश्वविद्यालय में योग दिवस का आयोजन
रांची, जून 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। इक्फाई विश्वविद्यालय में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति कर्नल डॉ रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों व गैर-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। योग विशेषज्ञ डॉ परिणीता सिंह ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, ध्यान व विश्राम तकनीकों का अभ्यास कराया। स्वस्थ वृद्धावस्था, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, लचीलेपन में सुधार, तनाव में कमी और समग्र स्वास्थ्य संवर्धन में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को विस्तार से समझाया। मौके पर रजिस्ट्रार प्रो जेबी पटनायक ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, भावनात्मक स्थिरता व तनाव प्रबंधन का प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- योग संगम शिविर को कुलपति ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.