रांची, फरवरी 11 -- रांची। इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड का-प्रवेश प्रॉस्पेक्टस-2026 बुधवार को जारी किया गया। कुलपति डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि विवि नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी दक्षता के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर रहा है। इस वर्ष से बीएससी एक्चुरियल साइंस और बी.टेक कम्प्यूटेशनल मैथमेटिक्स जैसे दो नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनके अलावा बीबीए, बीसीए (डीएस-एआई), बीटेक, एलएलबी, एमबीए और मैनेजमेंट में पीएचडी (पार्ट टाइम) सहित विभिन्न तीन, चार और पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों में नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.