बिजनौर, फरवरी 18 -- जंगली इक्कड़ हाथी ने चर्च परिसर में घुस कर उत्पात मचाया। हाथी ने चाहर दीवारी तोड़कर केले की फसल रौंद डाली। चर्च प्रबंधन द्वारा वन विभाग को पत्र लिखा गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के सीमावर्ती इलाकों में जंगली जानवरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली जानवर जंगलों से निकल कर लगातार ग्रामीण इलाकों में जाकर फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इसके अलावा आए दिन मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले भी सामने आते रहते हैं। सोमवार को रात जंगली इक्कड़ हाथी ने गांव भिक्कावाला स्थित चर्च परिसर की सोलर फैंसिंग सहित चाहर दीवारी तोड़ दी। हाथी चर्च परिसर में घुस गया तथा जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने वहां मौजूद केले के पेड़ों को रौंदकर फसल बर्बाद कर दिया। भिक्कावाला चर्च के फादर फिलिप ने हाथी द्वारा उत्पात मचाकर सोलर फैंसिंग तथा चाहर दीवारी तोड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.